तुझसे शुरु, तुझमें ख़तम













वो कसक, वो मसक
वो चहक, वो महक
वो छनक, वो हनक
वो किस्से, वो कहानी
वो रौब, वो रवानी
तेरी तारीफ़, मेरी जुबानी
भले से याद, तेरी मनमानी;
तेरी हँसी, मेरी ख़ुशी
तेरा दुःख, मेरा ग़म
इस जनम में दुनिया मेरी
तुझसे शुरू, तुझमें खतम

Comments