जीवन












कोई आएगा जीवन में,
कोई जीवन से जाएगा
कोई पूछेगा प्रश्न कठिन
कोई उत्तर तुम्हें बतायेगा
कोई  झिड़केगा क्रोधवश
कोई प्यार से समझायेगा
कोई छोड़ेगा बीच राह
कोई जकड़ गले लगाएगा
कोई मूँदेगा आँखें दोनों
कोई सदा राह दिखायेगा
कोई मारेगा बेबात लात
कोई हाथ थाम चलाएगा
कोई दूर करेगा दुनिया से
कोई दुनियादारी सिखाएगा
कोई देगा तुम्हें भटकने प्रिय
कोई पूरा साथ निभाएगा
कोई देगा तुमको दुर्गुण
कोई देव तुम्हें बनाएगा
अमिष देखकर सजल नयन
खुदको यह समझायेगा
यही सार है इस जीवन का
कुछ आएगा, कुछ जाएगा
जीवन दौड़ है खेल ग़ज़ब
कुछ खोएगा, कुछ पायेगा ।

Comments