बदलते हैं फ़ितूर तो,
दस्तूर बदल जाता है
बदलते हैं मायने और,
सुरूर बदल जाता है
बदलती है नियत तो,
मस्तूर बदल जाता है
बदल जाती है ख्वाहिशें,
ग़ुरूर बदल जाता है
दस्तूर बदल जाता है
बदलते हैं मायने और,
सुरूर बदल जाता है
बदलती है नियत तो,
मस्तूर बदल जाता है
बदल जाती है ख्वाहिशें,
ग़ुरूर बदल जाता है
बदलती है जीने की वज़ह,
शिक़ायतें बदल जाती हैं
बदलती हैं उम्मीदें जब जब
रवायतें बदल जाती हैं
बदलते हैं किरदार अगर
हिकायतें बदल जाती हैं
बदलती है मोहब्बत और
इनायतें बदल जाती हैं
शिक़ायतें बदल जाती हैं
बदलती हैं उम्मीदें जब जब
रवायतें बदल जाती हैं
बदलते हैं किरदार अगर
हिकायतें बदल जाती हैं
बदलती है मोहब्बत और
इनायतें बदल जाती हैं

Wow beautiful lines and so true
ReplyDelete